• 11/02/2024

बच्चों के यौन शोषण के दोषी की सजा राष्ट्रपति ने की माफ, पछतावा के बाद दे दीं इस्तीफा

बच्चों के यौन शोषण के दोषी की सजा राष्ट्रपति ने की माफ, पछतावा के बाद दे दीं इस्तीफा
Spread the love

हंगरी की राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बच्चों के यौन शोषण के दोषी की सजा माफ करने के बाद से लगातार आलोचनाओं की शिकार हो रही थी और उन्हें लगातार लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। अब उन्होंने सजा माफ करने को लेकर अफसोस जताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है।

46 वर्षीय कैटलिन नोवाक ने अपने एक बयान में कहा कि वे राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देंगी। वे 2022 से राष्ट्रपति के पद पर थीं। उन्होंने एक सरकारी बाल आश्रय में बाल यौन उत्पीड़न मामले से जुड़े सबूतों को छिपाने के एक दोषी की सजा अप्रैल 2023 में माफ कर दी थी।

दोषी के खिलाफ पीड़ितों पर आश्रय स्थल के डायरेक्टर पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप को वापस लेने का दबाव बनाने का दोष साबित हुआ था। इस मामले में उसे सबूत छिपाने की कोशिश करने के अपराध में 3 साल से ज्यादा के कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोषी की सजा माफ करने के राष्ट्रपति के फैसले का खुलासा होने के बाद देश भर में इसकी आलोचना हो रही थी।

नोवाक के इस फैसले का खुलासा होने के एक सप्ताह बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नोवाक ने शनिवार को अपने फैसले को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गलती की। मैं उन लोगों से माफी मांगती हूं जिन्हें मैंने ठेस पहुंचाई है और मैं उन पीड़ितों से भी क्षमा मांगती हूं जिन्हें लगा होगा कि मैं उनके लिए खड़ी नहीं हो रही हूं।’’

नोवाक ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्र प्रमुख के रूप में आपको आज आखिरी बार संबोधित कर रही हूं। मैं देश के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देती हूं।’’

आपको बता दें नोवाक हंगरी की पहली महिला और सबसे युवा राष्ट्रपति थीं।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…