• 21/10/2024

लंबे समय से बीमार पत्नी को पति ने दिया जीवनदान, करवाचौथ पर गिफ्ट की किडनी

लंबे समय से बीमार पत्नी को पति ने दिया जीवनदान, करवाचौथ पर गिफ्ट की किडनी
Spread the love

पति और पत्नी का सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है ।करवा चौथ पर पत्नियां अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चंद्र देव के दर्शन कर उनकी आरती भी उतारती हैं। फिर पति अपने हाथों से व्रत खुलवाकर उन्हें उपहार देते हैं। लेकिन इस करवा चौथ पर अपने जीवन साथी के प्राणों की रक्षा के लिए पति ने अपनी पत्नी को किडनी का उपहार दिया।

करवा चौथ के दिन पति ज्ञानदीप प्रमानिक ने जीवन संगिनी नीना प्रमानिक की जान बचाने के लिए अपनी किडनी गिफ्ट कर दी। उनकी पत्नी बीते 2 साल से किडनी की समस्या से जूझ रही थी। जिसको लेकर परिवार इलाज के लिए जबलपुर के मेट्रो बड़ेरिया हॉस्पिटल पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें: नहीं बंद होंगे मदरसे, मिलती रहेगी फंडिंग.. सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला,NCPCR की सिफारिश खारिज

जहां डॉक्टर्स की टीम ने किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया। यह सफल किडनी ट्रांसप्लांट हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विशाल बडेरा और किडनी प्रत्यारोपण सर्जन डॉक्टर राजेश पटेल ने किया। इस किडनी प्रत्यारोपण के बाद दोनों पति-पत्नी पूरी तरह स्वस्थ्य है। और पति-पत्नी के उदास चेहरों पर मुस्कान दिखाई दे रही है।

Related post

CG : दो दिन से लापता शख्स का खेत में मिला कटा हुआ सिर, इलाके में मचा हड़कंप

CG : दो दिन से लापता शख्स का खेत…

Spread the loveबलरामपुर –  बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के कदौरा गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो…
BREAKING : राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के ASP और DSP बदले

BREAKING : राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी…
BREAKING : ग्रामीण एसपी ने लिया बड़ा फैसला ,कई आरक्षक, प्रधान आरक्षक और एएसआई के किए तबादले देखे लिस्ट

BREAKING : ग्रामीण एसपी ने लिया बड़ा फैसला ,कई…

Spread the loveरायपुर ।  रायपुर ग्रामीण एसपी ने कई आरक्षक, प्रधान आरक्षक और एएसआई के किए तबादले। 11 प्रधान आरक्षक और…