- 30/07/2024
बीच सड़क पर पति बना हैवान, पत्नी को पीटा…घसीटा और कुचलने की कोशिश की


छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को कार से घसीटा और उसकी जान लेने की कोशिश की। पति ने पत्नी पर इतने जुल्म किए कि मौके पर हड़कंप मच गया। यहां तक कि आरोपी ने पत्नी की दादी की भी पिटाई की।
ये है पूरा मामला
मामला भिलाई के सेक्टर 4 का है। रजत प्रताप सिंह की शादी जून 2023 में प्रियंका सिंह के साथ हुई थी। रजत और प्रियंका की शादी के दो महीने बाद ही पारिवारिक कलेश शुरु हुआ। जिसके बाद प्रियंका अपने मायके आ गई। मंगलवार को वो दादी का इलाज करवाकर वापस लौट रही थी, तभी उसका पति कार में जबरन बैठाने लगा।
प्रियंका ने जब कार में बैठने से मना कर दिया तो रजत ने दादी को जबरदस्ती कार में बैठा लिया और प्रियंका को घसीटने लगा। इस दौरान प्रियंका को रजत ने कार से कुचलने की कोशिश की, जिसमें उसका पैर आ गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।