• 23/08/2023

CG में IAS अफसर नीलकंठ टेकाम बीजेपी में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

CG में IAS अफसर नीलकंठ टेकाम बीजेपी में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक और IAS अफसर ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति की राह पकड़ ली है। आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम ने बुधवार को एक बड़ी जनसभा में भाजपा प्रवेश किया। कोंडागांव जिले के केशकाल में आयोजित एक सभा में टेकाम के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

कोंडागांव के पूर्व कलेक्टर ने सूबे की भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं शुरू से फील्ड का अधिकारी रहा हूं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने मुझे 3 साल तक बेवजह मंत्रालय में बैठाकर कर रखा था। अब क्षेत्र के विकास के लिए खुलकर काम कर सकूंगा।

माना जा रहा है कि पूर्व आईएएस अफसर ओपी चौधरी की तरह ही बीजेपी नीलंकठ टेकाम को भी टिकट देकर केशकाल सीट से विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। इससे पहले रायपुर कलेक्टर रहे ओपी चौधरी ने साल 2018 में चुनाव से ठीक दो महीने पहले इस्तीफा दिया था और पार्टी ने उन्हें खरसिया विधानसभा से टिकट दिया था। हालांकि चौधरी चुनाव हार गए थे।

Related post

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले…

Spread the loveरायपुर। अवैध शराब के खिलाफ रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार किया…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां…

Spread the loveरायपुर, 14 सितंबर 2026/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और…
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं :…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान…