• 03/10/2024

IAS Posting: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS अफसर को मिली पोस्टिंग, आदेश जारी

IAS Posting: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS अफसर को मिली पोस्टिंग, आदेश जारी

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अफसर रोहित यादव को सरकार ने ऊर्जा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही सरकार ने उन्हें अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।

आपको बता दें रोहित यादव 2002 बैच के आईएएस अफसर हैं। साल 2018 से वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। दो माह पहले ही केंद्र ने उन्हें रिलीव कर दिया था। छत्तीसगढ़ लौटने के बाद वे छुट्टी पर चले गए थे। छुट्टी से वापस आने के बाद सरकार ने उनका पदस्थापना आदेश जारी किया है।