• 16/05/2024

चाय-कॉफी को लेकर ICMR ने जारी की चेतावनी, अगर पीने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान

चाय-कॉफी को लेकर ICMR ने जारी की चेतावनी, अगर पीने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान
Spread the love

अगर आप भी चाय-कॉफी पीने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने चाय-कॉफी पीने को लेकर चेतावनी जारी करते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (NIN) के रिसर्च विंग मेडिकल पैनल ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा कि चाय और कॉफी का सेवन सीमित होना चाहिए।

शोधकर्ताओं का कहना है कि चाय और कॉफी में काफी मात्रा में कैफीन होता है। जिसका नर्वस सिस्टम पर इफेक्ट पड़ता है। शोधकर्ताओं ने इसके सेवन के लिए पूरी तरह से मना तो नहीं किया है, लेकिन कैफीन की मात्रा को लेकर सावधान रहने की चेतावनी दी है। ICMR ने खाना खाने से पहले और बाद में चाय-कॉफी पीने से साफ मना किया है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर एक दिन में 300 मिलीग्राम कैफीन से ज्यादा नहीं जाना चाहिए। शरीर एक दिन में 300 मिलीग्राम कैफीन ही बर्दाश्त कर सकता है। इससे ज्यादा मात्रा शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। लिहाजा वैज्ञानिकों ने चाय और कॉफी के ज्यादा सेवन करने के लिए मना किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक एक कप चाय में 30-65 मिलीग्राम कैफीन  होता है। वहीं एक कप कॉफी में 80-120 मिलीग्राम और इंस्टेंट कॉफी में 50-65 मिलीग्राम कैफीन होता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि खाना खाने से कम से कम एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक चाय-कॉफी के सेवन से बचना चाहिए। चाय-कॉफी में टैनिन नाम का एक यौगिक होता है। यह शरीर में आयरन के अवशोषण में बाधा उत्पन्न करता है।

क्या है टैनिन?

हम जो खाना खाते हैं टैनिन यौगिक उससे मिलने वाले आयरन की मात्रा को कम कर देता है। जो कि पाचन तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इसकी वजह से खून में आयरन नहीं जा पाता, जो कि हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आवश्यक है। हीमोग्लोबिन पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है।

चाय पीने होता है ये

आयरन की कमी से एनीमिया हो जाता है। इसकी वजह से शरीर में थकान होती है। सांस फूलती है। बार-बार सिरदर्द होता है। दिल की धड़कन तेज हो  जाती है। त्वचा का रंग  पीला पड़ जाता है। बाल काफी झड़ने लगते हैं।

वहीं बगैर दूध वाली चाय पीने से रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने जैसा स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। बिना दूध की चाय पीने से पेट के कैंसर को खत्म करने में मदद मिल सकती है।

Related post

CG : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

CG : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। यह मीटिंग मंगलवार की सुबह 11:30…
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्न…

Spread the loveतिल्दा नेवरा।  राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पौंसरी, मगरवाय, बुड़गहन,औऱ पूरेना मे 70 लाख रुपए के…
CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों…