• 28/02/2023

BREAKING: दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री ने किया स्वीकार

BREAKING: दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री ने किया स्वीकार
Spread the love

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा देने वालों में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन है। सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार के 33 में से 18 विभाग थे। सिसोदिया के पास कई विभागों की जिम्मेदारी थी। वहीं जेल जाने के बाद सत्येन्द्र जैन के विभागों की जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया ही संभाल रहे थे। दोनों मंत्रियों के विभागों की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को दिए जाने की जानकारी सामने आ रही थी। हालांकि आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार में दो नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

आपको बता दें आबकारी नीति से जुड़े घोटाले में मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार होने के बाद बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर थी। भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहे थे।

दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा, “सुप्रीम कोर्ट की ज़बरदस्त फटकार से आम आदमी पार्टी की नींद टूटी… आख़िरकार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को देना ही पड़ा इस्तीफ़ा… केजरीवाल जी नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा तो आपका भी बनता है।”

Related post

Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न करें यात्रा, जानें राहुकाल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक

Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…
Aaj ka Rashifal 02 October 2026: रुका हुआ पैसा मिलेगा, करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 02 October 2026: रुका हुआ पैसा…

Spread the loveAaj ka Rashifal 02 October 2026: अक्टूबर महीने का दूसरा दिन कई राशियों के लिए नई खुशियां, धन लाभ…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…