• 01/06/2024

नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, लू की चपेट में आने से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत

नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, लू की चपेट में आने से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत
Spread the love

इन दिनों लोग भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल है। सड़कों पर निकलना मुहाल हो गया है। बीते दिनों अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली। प्रदेश में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया। 25 मई से शुरू हुए नौतपे का आज सातवां दिन है। सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ने से लोग बेहाल हैं।मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे आम लोगों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं इस बीच लू की चपेट में आने से 10 मतदानकर्मियों समेत 14 लोगों की हो गई, जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तर भारत में गर्मी और लू का कहर जारी है।बिहार में शुक्रवार को को लू से 14 लोगों की जान चली गई। बिहार में पिछले 24 घंटे में लू लगने से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अधिकतर मौतें भोजपुर में हुईं, जहां चुनाव ड्यूटी पर तैनात पांच अधिकारियों की लू लगने से मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि रोहतास में तीन चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि कैमूर और औरंगाबाद जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चार अन्य लोगों की मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है, क्योंकि कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र 8 जून तक बंद कर दिए गए हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि जब छात्र मौजूद नहीं हैं तो शिक्षकों को स्कूलों में आने की आवश्यकता क्यों है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भीषण गर्मी के दौरान शिक्षकों को छुट्टी दी जानी चाहिए।

बता दें कि कल भी बिहार के औरंगाबाद से खबर आई थीजहां लू लगने के कारण 12 लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 20 से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया था। वहीं लू और गर्मी के कारण लगातार मौतों की संख्या बढ़ रही है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…