• 15/09/2025

बंधक बनाया.. अलग-अलग युवकों से Sex करने किया मजबूर, सहेली का विश्वासघात; मां-बेटी ने देह व्यापार में धकेला, 4 गिरफ्तार, दिल दहला देगी छत्तीसगढ़ की ये स्टोरी

बंधक बनाया.. अलग-अलग युवकों से Sex करने किया मजबूर, सहेली का विश्वासघात; मां-बेटी ने देह व्यापार में धकेला, 4 गिरफ्तार, दिल दहला देगी छत्तीसगढ़ की ये स्टोरी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग को अपनी सहेली पर विश्वास करना भारी पड़ गया। घरेलू विवाद के बाद सहेली के घर पहुंची नाबालिग को सहेली और उसकी मां ने देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पीड़िता को बहला-फुसलाकर पहले रायगढ़ ले जाया गया, फिर वहां एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। उसे जबरन शराब पिलाई गई और अलग-अलग लड़कों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किया जाता था। मामले में पुलिस ने मां-बेटी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

घरेलू विवाद से नाराज होकर सहेली के पास पहुंची थी पीड़िता

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र की 16 वर्षीय पीड़िता ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी, उसके बाद वह घरेलू कामकाज में लगी हुई थी। 8 अगस्त 2025 को परिजनों से घरेलू विवाद होने पर वह नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। पीड़िता लिंगियाडीह में रहने वाली अपनी नाबालिग सहेली के घर पहुंची। सहेली और उसकी मां कालिका तिवारी ने उसे बहला-फुसलाकर रायगढ़ ले जाया गया। वहां पहुंचने पर पीड़िता को एक कमरे में बंधक बना लिया गया।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी मां-बेटी ने उसे जबरन शराब पिलाई और विभिन्न युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। शराब के नशे में उसे अलग-अलग युवकों के पास भेजा जाता था। जब वह विरोध करती, तो सहेली, उसकी मां और गैंग के अन्य सदस्यों द्वारा बेरहमी से मारपीट की जाती थी। धमकियां देकर चुप रहने पर मजबूर किया जाता था। यह सब रायगढ़ में एक गैंग द्वारा संचालित अवैध धंधे का हिस्सा था।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच, रायगढ़ से बरामद हुई पीड़िता

पीड़िता के घर छोड़ने के बाद परिजन परेशान हो गए और आसपास तलाश की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। अपहरण की आशंका पर उन्होंने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता रायगढ़ में बंधक है। पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारा और पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में पीड़िता ने सारा काला कारोबार उजागर कर दिया।

मुख्य आरोपी विक्की भोजवानी का पुराना इतिहास, गैंग की धरपकड़ जारी

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी सहेली (नाबालिग), उसकी मां कालिका तिवारी (लिंगियाडीह निवासी), मुख्य सरगना विकास उर्फ विक्की भोजवानी (सिविल लाइन क्षेत्र के मसानगंज निवासी) और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। विक्की भोजवानी के साथ मिलकर मां-बेटी ने अवैध धंधा चला रही थी। पुलिस के मुताबिक, विक्की पहले भी पीटा (प्रिवेंशन ऑफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट) के तहत जेल जा चुका है। वह महिलाओं और युवतियों को देह व्यापार में धकेलने का कुख्यात अपराधी है।

इस मामले में रायगढ़ के अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस विक्की से सख्ती से पूछताछ कर रही है और पूरे गैंग की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। सीएसपी निमितेश सिंह ने कहा कि पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उसके बयान के आधार पर सभी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच जारी है, और अन्य संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related post

Aaj ka Panchang 13 October 2026: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 13 October 2026: शारदीय नवरात्रि का…

Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ?

13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी…

Spread the loveमेष आज एक शानदार दिन के लिए तैयार हो जाएं। हाल ही में हुई किसी डील से भारी मात्रा…
राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट

राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गेड़ी लोक नर्तक एवं लोक श्रृंगार भारती, बिलासपुर…