• 25/03/2023

रिश्वत लेने के बाद ASI ने पैरों पर गिरकर मांगी माफी, Video हुआ वायरल

रिश्वत लेने के बाद ASI ने पैरों पर गिरकर मांगी माफी, Video हुआ वायरल
Spread the love

रिश्वत के मामले में लाइन अटैच ASI का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में ASI नंदलाल टांडेकर सुखवंत सिंह के पैरों में गिरकर माफी मांगते नजर आ रहा है। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ASI नंदलाल टांडेकर एक अन्य पुलिस कर्मी अरविंद मेढ़े के साथ सुखवंत सिंह के घर पहुंचा। सुखवंत सिंह कमरे से कमरे से बाहर पहुंचे, वैसे ही एक व्यक्ति (अरविंद मेढ़े) उनसे हाथ मिलाता है। ठीक उसके पीछे ASI टांडेकर अंदर आते ही सुखवंत के पैरों पर गिर जाता है। वह सुखवंत के सामने घुटनों पर बैठकर माफी मांगता है और उनके साथ कमरे के अंदर चले जाता है। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो 6 मार्च का है।

Also Read: Video: नशेड़ी इंस्पेक्टर ने गर्ल्स हॉस्टल में की मारपीट, कहा- मेरे साथ सोना पड़ेगा, अधिकारियों के पास भी बिस्तर गरम करने जाना होगा

ये है मामला

दरअसल लापरवाही गाड़ी चलाने के मामले में भिलाई 3 पुलिस ने सुखवंत सिंह की गाड़ी को पकड़ा था। मीडिया में दिए गए बयान के मुताबिक सुखवंत ने न्यायालय में चालान जमा करने की बता कही तो ASI नंदलाल टांडेकर ने उनसे 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की और कहा कि पैसे नहीं मिलने तक गाड़ी को उनके सुपुर्द नहीं करेंगे। सुखवंत सिंह ने 3200 रुपये ऑनलाइन और 2000 रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से ASI के अकाउंट में ट्रांसफर किया। इस पूरे घटनाक्रम का सुखवंत ने एक स्टिंग भी किया।

सुखवंत का आरोप है कि उसने रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव से इसकी शिकायत की। मामले में एसपी ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया था।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…