• 03/08/2024

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जनजीवन को कर रहा प्रभावित, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें अपने जिले का हाल

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जनजीवन को कर रहा प्रभावित, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें अपने जिले का हाल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। रायपुर मौसम केंद्र ने तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। ये जिले है कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर, कोरबा, जशपुर।वहीं दुर्ग भिलाई में दो दिन से मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है।

 

प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के तीन जिलों कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बहुत से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कोरबा, सरगुजा और जशपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर में येलो अलर्ट है।मौसम विभाग ने जारी संभावना के मुताबिक प्रदेश में दुर्ग सहित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी और कांकेर जिले में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: अचानक भर-भराकर गिर पड़ी अपार्टमेंट की लिफ्ट, बिल्डर के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा.. किसी की टूटी हड्डियां, तो किसी की कमर

मौसम विभाग ने लोगों के लिए हाई अलर्ट भी जारी किया है।भारी बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति के साथ ही सड़कों में जल भराव देखने को मिल सकता है। चेतावनी जारी की गई है कि बारिश होने से शहर के अंडब्रिज में जलभराव हो सकता है। ज्यादा बारिश के चलते सड़क में विजिविल्टी कम हो सकती है, कच्ची सड़कें धंस सकती हैं।कमजोर बिल्डिंग में नुकसान हो सकता है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…