• 04/11/2024

अस्पताल संचालक पर जानलेवा हमला: नशे में धुत्त अस्पताल पहुंचा मरीज, इलाज के बाद पैसे मांगने पर मचाया बवाल

अस्पताल संचालक पर जानलेवा हमला: नशे में धुत्त अस्पताल पहुंचा मरीज, इलाज के बाद पैसे मांगने पर मचाया बवाल
Spread the love

भिलाई के खुर्सीपार स्थित आई एम आई हॉस्पिटल के संचालक राजेश कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। डॉक्टर के आंख, सीने और पेट में चोट आई है। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ये घटना 2 नवम्बर देर रात की बताई जा रही है।

अस्पताल के संचालक राजेश कुमार ने खुर्सीपार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि राजीव नगर का रहने वाला अमित मौर्य इलाज के लिए देर रात उनके अस्पताल आया था। पैर में चोट लगी हुई थी, उसे भर्ती होने के लिए कहा गया।  उसने भर्ती होने से मना कर दिया।

जब प्राथमिक इलाज का खर्च 700 रुपए मांगा गया। तो अमित मौर्य ने गाली गलौज करते हुए डॉक्टर से कहा कि शराब के लिए एक हजार रुपए दो। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट गई। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस अमित मौर्य की पतासाजी कर रही है।

Related post

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार; इन जिलों के लिए अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने…
CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के प्रश्नपत्र लीक और भर्ती घोटाले से जुड़े मामले…