• 01/03/2026

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानिए पिच रिपोर्ट

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानिए पिच रिपोर्ट
Spread the love
IND vs WI Pitch Report: T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 1 मार्च यानी रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। सुपर 8 का यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का बन चुका है।

1 मार्च को खेला जाने वाला IND vs WI मुकाबला उसी पिच पर होगा, जहां इस टूर्नामेंट का पहला 200+ स्कोर बना था। ईडन की यह सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज दोनों आक्रामक रणनीति के साथ उतर सकते हैं। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरू में थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन चमक कम होने के बाद हालात बल्लेबाजों के पक्ष में जाते दिख सकते हैं। स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ईडन गार्डन में T20I रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 18
  • पहले बल्लेबाजी कर जीत: 9
  • पहले गेंदबाजी कर जीत: 9
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 161
  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 139
  • हाईएस्ट स्कोर: 207/4 (SCO vs ITA)
  • लोएस्ट स्कोर: 70/10 (BAN vs NZ)
  • सबसे बड़ा लक्ष्य चेज: 162/4 (IND vs WI)
  • सबसे छोटा स्कोर डिफेंड: 186/5 (IND vs WI)

कोलकाता में वैसे तो टॉस का बहुत ज्यादा अहम रोल नहीं रहा है, लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा करना टीमों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अब सबकी निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर हैं। जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी, जबकि हार या चूक उनके अभियान को खत्म कर सकती है।

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…