• 31/03/2024

केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, I.N.D.I.A की रैली में गरजे राहुल- ‘मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे मोदी’

केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, I.N.D.I.A की रैली में गरजे राहुल- ‘मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे मोदी’
Spread the love

मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हुए इंडिया गठबंधन ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की। इसमें करीब 28 विपक्षी नेता शामिल हुए।

इंडिया गठबंधन के सभी बड़े दिग्गज नेताओं ने संयुक्त सभा को संबोधित किया। महारैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

रैली में राहुल गांधी ने कहा, ये जो चुनाव हो रहा है, नरेंद्र मोदी इसमें मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका 400 सीट का नारा, बिना ईवीएम के, बिना मैच फिक्सिंग, सोशल मीडिया, प्रेस पर दबाव बनाए 180 पार नहीं होने जा रहा है। अगर हिंदुस्तान में बीजेपी मैच फिक्सिंग का चुनाव जीते और उसके बाद उन्होंने संविधान बदला तो पूरे देश में आग लगने जा रही है।

ED नेताओं को डरा रही: खड़गे 

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस मीटिंग का उद्देश्य विपक्ष एकजुट होना चाहिए। इस देश को बचाने के लिए आज सभी साथ बैठे हैं। मोदी तानाशाही की विचारधारा वाले हैं। वे ईडी, सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर नेताओं को डरा रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि ये दिखावे में लिप्त हो चुके है। मैं उन्हें खड़े होकर याद दिलाना चाहती हूं कि भगवान राम जब सत्य के लिए लड़े तो उनके पास सत्ता और संधाधन नहीं था। रैली को संबोधित लेते हुए पंजाब के cm भगवंत मान ने कहा कि देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। NCP नेता शरद पवार ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए बीजेपी के खिलाफ वोट करना होगा।

‘Up के लोग स्वागत करते हैं विदाई भी’

मंच से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये रामलीला मैदान बहुत ऐतिहासिक है। यहां से ये ऐलान होने जा रहा है कि जो हुक्मरान बैठे हैं वो ज्यादा दिन टिकने वाले नहीं हैं। जो आज दिल्ली से बाहर गए हैं वो दिल्ली से बाहर जाने वाले है. 400 पर का नारा दे रहे हैं तो अरविंद केजरीवाल हेमंत सोरेन से क्यों घबराहट हो रही है। यूपी के लोग स्वागत करते है तो धूमधाम से विदाई भी करते हैं।

Related post

BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष…
BREAKING : प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

BREAKING : प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार…

Spread the loveरायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी आज पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची. रायपुर एयरपोर्ट पर सांसद…
रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने…

Spread the loveरायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब में शनिवार की शाम हड़कंप मच गया, जब…