• 04/05/2025

भारत को रूस से मिली 250 करोड़ की नई एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल, अब दुश्मन के ड्रोन और हेलीकॉप्टर सेकंडों में हो जाएंगे नष्ट

भारत को रूस से मिली 250 करोड़ की नई एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल, अब दुश्मन के ड्रोन और हेलीकॉप्टर सेकंडों में हो जाएंगे नष्ट
Spread the love

भारतीय सेना ने रूस से अत्याधुनिक इग्लाएस वायु रक्षा मिसाइलें हासिल की हैं, जो देश की वायु सुरक्षा को नई ताकत प्रदान करेंगी। इन मिसाइलों को सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है ताकि दुश्मन के विमान, ड्रोन और हेलिकॉप्टर को नजदीक से नष्ट किया जा सके। यह आपूर्ति 250 करोड़ रुपये के अनुबंध के तहत हुई है, जिसका उद्देश्य तत्काल परिचालन जरूरतों को पूरा करना और पश्चिमी मोर्चे पर पाकिस्तान के खिलाफ रक्षा क्षमता को मजबूत करना है।

इग्लाएस की खासियत: पुराने इग्ला1एम सिस्टम की तुलना में इग्ला-एस अधिक उन्नत है। यह कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल 5-6 किलोमीटर की रेंज और 11,000 फीट की ऊंचाई तक लक्ष्य भेद सकती है। इसका वजन 10.8 किग्रा (सिस्टम सहित 18 किग्रा), लंबाई 5.16 फीट, और व्यास 72 मिमी है। 1.17 किग्रा विस्फोटक से लैस यह मिसाइल 2266 किमी/घंटा की रफ्तार से लक्ष्य को स्वचालित रूप से लॉक कर नष्ट करती है।

वायुसेना को भी लाभ: रक्षा सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना भी समान अनुबंधों के जरिए वायु रक्षा उपकरण हासिल कर रही है। इससे भारत की वायु सीमाओं को बहुस्तरीय सुरक्षा मिलेगी। पाकिस्तान और चीन से संभावित वायु और ड्रोन खतरों के बीच यह कदम भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई को तेज और सटीक बनाएगा।

 

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…