• 15/05/2025

बड़ी खबर: PAK समर्थक तुर्की को भारत ने दिया करारा झटका, एयरपोर्ट पर सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी रद्द

बड़ी खबर: PAK समर्थक तुर्की को भारत ने दिया करारा झटका, एयरपोर्ट पर सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी रद्द
Spread the love

पाकिस्तान का खुलकर साथ देने वाले तुर्की को भारत ने बड़ा झटका दिया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Celebi Airport Services India Pvt Ltd) की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में लिया गया है।

👉इसे भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: जिस तुर्की की मदद से PAK ने किया भारत पर हमला, उसी की कंपनी भारतीय एयरपोर्ट्स पर अभी भी संभाल रही सिक्योरिटी का जिम्मा 

BCAS की ओर से जारी बयान में कहा गया, “सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के तौर पर 21 नवंबर 2022 को पत्र संख्या 15/99/2022-दिल्ली-बीसीएएस/ई-219110 के तहत सुरक्षा मंजूरी दी गई थी। हालांकि, BCAS के महानिदेशक ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस मंजूरी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।”

यह कदम तब उठाया गया, जब तुर्की ने पाकिस्तान को सैन्य ड्रोन और ऑपरेटर प्रदान कर भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में सहायता की। सेलेबी एविएशन भारत के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित आठ प्रमुख हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो प्रबंधन और एयरसाइड ऑपरेशंस जैसे संवेदनशील कार्य संभाल रही थी।

👉इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने MP के मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार, माफी मांगने का दिया आदेश 

Related post

नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित

नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद सभी निकायों को राशि आबंटन के आदेश जारी वेतन व सेवानिवृत्ति…
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – पारवानी

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500…

Spread the love00 देशभर में राखी पर्व में स्वदेशी एवं स्थानीय राखियों की बढ़ी मांग – CAIT रायपुर। देश के सबसे बड़े…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveनगरीय निकायों के प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी नालंदा परिसरों के कार्य…