• 09/05/2025

India-Pak War: BLA का दावा- बलूचिस्तान के एक तिहाई क्षेत्र पर कब्जा, पाकिस्तानी सेना चौकियां छोड़कर भागी, मस्तूंग-लाखी में बड़े हमले

India-Pak War: BLA का दावा- बलूचिस्तान के एक तिहाई क्षेत्र पर कब्जा, पाकिस्तानी सेना चौकियां छोड़कर भागी, मस्तूंग-लाखी में बड़े हमले
Spread the love

बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने बलूचिस्तान के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा कर लिया है, जिसमें अफगानिस्तान और ईरान से सटे इलाके शामिल हैं। बीएलए ने कहा कि पाकिस्तानी सेना अपनी चौकियां छोड़कर भाग गई है। इस बीच, पाकिस्तान के कई इलाकों में आपातकाल जैसे हालात बने हुए हैं, और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

बीएलए ने बयान जारी कर बताया कि उसने मस्तूंग और लाखी में पाकिस्तानी सेना और उसके सहयोगियों पर छह अलग-अलग हमले किए। इन हमलों में सेना, उसकी खुफिया इकाइयों और कम्युनिकेशन टावरों को रिमोट कंट्रोल आईईडी और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से निशाना बनाया गया। बीएलए ने दावा किया कि गुरुवार तड़के 4 बजे जमरान के ढांग इलाके में पाकिस्तानी सेना के बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) पर हमला किया गया, जिसमें एक सैन्य अधिकारी की मौके पर मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, इससे पहले क्वेटा के जंगल बाग में कंबरानी रोड पर कैप्टन सफर खान चेक पोस्ट को हथियारबंद लोगों ने निशाना बनाया। कई विस्फोटों के बाद वहां गोलीबारी हुई। इसके अलावा, फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर भी हमला किया गया। बीएलए ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है और कहा कि यह बलूचिस्तान की आजादी के लिए उनकी लड़ाई का हिस्सा है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। गुरुवार रात (8 मई 2025) को पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर सहित भारत के कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। इसके जवाब में भारत ने लाहौर और कराची में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कराची पोर्ट को तबाह कर दिया गया।

पाकिस्तान में अंदरूनी और बाहरी दोनों मोर्चों पर संकट गहरा गया है। बलूचिस्तान में बीएलए की बढ़ती गतिविधियों और भारत की सैन्य कार्रवाइयों ने पाकिस्तानी सेना पर दबाव बढ़ा दिया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और दोनों देशों की सीमाओं पर हाई अलर्ट है।

 

Related post

इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना

इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर,…

Spread the loveरायपुर: जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले को देंगे…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 14 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे नवागढ़ विकासखंड के…
16 महीने बाद आमने-सामने होंगे PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप, G-7 समिट में होगी अहम मुलाकात

16 महीने बाद आमने-सामने होंगे PM मोदी और राष्ट्रपति…

Spread the loveनई दिल्ली/पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 16 महीने बाद पहली बार आमने-सामने मुलाकात करने जा…