• 31/10/2023

भारत की सबसे बड़ी चोरी: 81.5 करोड़ भारतीयों का आधार, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर सहित सभी निजी जानकारी डार्क वेब पर लीक

भारत की सबसे बड़ी चोरी: 81.5 करोड़ भारतीयों का आधार, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर सहित सभी निजी जानकारी डार्क वेब पर लीक
Spread the love

भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी चोरी हुई है। तकरीबन 81.5 करोड़ भारतीयों की निजी जानकारी डार्क वेब पर लीक हो गई है। अमेरिका स्थित साइबर सिक्योरिटी फर्म रिसिक्योरिटी की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। डार्क वेब पर नाम, फोन नंबर, पता, आधार, पासपोर्ट सहित कई डेटा शामिल है, जो कि ऑनलाइन बिक्री के लिए लीक किया गया है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक रिसिक्योरिटी ने एक ब्लॉगपोस्ट में लिखा, “9 अक्टूबर को ‘pwn0001’ नाम से जाने वाले ने ब्रीच फोरम पर एक थ्रेड पोस्ट के जरिए 81.5 करोड़ भारतीयों के आधार और पासपोर्ट के रिकॉर्ड्स को बेचने का ऑफर दिया था। भारत की कुल जनसंख्या 148.6 करोड़ से अधिक है।”

फर्म का दावा है कि उसकी यूनिट के जांचकर्ताओं ने उन लोगों से संपर्क किया। वे संपूर्ण आधार और भारतीय पासपोर्ट डेटाबेस को 80,000 डॉलर में बेचने के इच्छुक थे।

भारत का सबसे बड़ा डेटा चोरी

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भारतीय जांच एजेंसी CBI हैकर pwn0001 की जांच कर रही है। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ये डेटा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ICMR से लीक हुआ है। जो कि कोरोना महामारी के दौरान जुटाया गया था। भारत के सबसे बड़े डेटा लीक में व्यक्ति की सभी निजी जानकारी शामिल है। जिसमें उसका नाम, पिता का नाम, आयु, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट नंबर, आधार नंबर के साथ ही अन्य नंबर और जानकारियां हैं।

पहले भी हुआ लीक

इससे पहले भी जून में सरकार की cowin वेबसाइट से कोविड टीकाकरण कराने वाले लोगों का पर्सनल डेटा कथित तौर पर टेलीग्राम चैनल में लीक हुआ था। जिसके बाद मामले की जांच शुरु की गई थी।

 

Related post

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया…

Spread the loveरायपुर- राज्यपाल  रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड…
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि…

Spread the loveविकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय, अंतिम…
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने…

Spread the loveसांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी  द्वितीय स्थान पर रहे  रायपुर—राजधानी रायपुर के पुलिस…