• 27/05/2024

AIMIM नेता अब्दुल मलिक पर अंधाधुंध फायरिंग, हालत नाजुक.. ओवैसी ने कहा, ये साजिश

AIMIM नेता अब्दुल मलिक पर अंधाधुंध फायरिंग, हालत नाजुक.. ओवैसी ने कहा, ये साजिश
Spread the love

महाराष्ट्र के मालेगांव में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार एमआईएम के पूर्व मेयर पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमआईएम के पूर्व मेयर अब्दुल मलिक को रविवार रात एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी।इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

जानकारी के अनुसार उन्हें तीन गोलियां लगी एक बांह में, एक पैर में और एक छाती में इस घटना के बाद मालेगांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है।

अब्दुल मलिक का नासिक में चल रहा है इलाज

गोलीबारी में घायल हुए एमआईएम के पूर्व मेयर अब्दुल मलिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद उन्हें मालेगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए नासिक स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस की माने तो इस हमले की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि मालेगांव अपराध का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। हाल ही में मालेगांव में एक पेट्रोल पंप लूटने आए दो युवकों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी थी।यहां कि लोगों का कहना है कि पुलिस यहां की बिगड़ती कानून व्यवस्था को संभालने में असमर्थ हैं।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…