• 21/06/2024

International Yoga Day 2024 पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में, डिप्टी सीएम शर्मा ने दुर्ग में किया योग

International Yoga Day 2024 पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में, डिप्टी सीएम शर्मा ने दुर्ग में किया योग
Spread the love

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास समारोह में सीएम विष्णुदेव साय के साथ ही उनके कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी शामिल हुए।

रायपुर में सीएम ने किया योग

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को “स्वयं और समाज के लिए योग” थीम पर मनाया जा रहा है। इसे खास बनाने के लिए देशभर में कई आयोजन किए जा रहे हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सामूहिक योग कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए।मुख्यमंत्री के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

दुर्ग में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया योग

रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।इस दौरान विधायक गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में मौजूद रहे।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा “21 जून वह दिवस है, जिस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया।योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग से तनाव दूर होता है, यह शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक संतुलन और शान्ति का उत्कृष्ट माध्यम है। योग हमारी आत्मा, सोच और विचार को भी शुद्ध करता है।

Related post

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और बच्चों के भविष्य का सहारा

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और बच्चों…

Spread the love मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के समाधान शिविर में हुए शामिल  बलौदबाजार जिले के करहीबाजार में हितग्राहियों से की आत्मीय बातचीत…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री साय

सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ…

Spread the love00 बलौदाबाजार के करहीबाजार समाधान शिविर में हितग्राहियों को सौंपे लाभ, विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 10 राज्यों की 24 सीटों पर होगी वोटिंग

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 10 राज्यों की…

Spread the loveRAJYA SABHA ELECTION: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 10 राज्यों की 24 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान…