• 20/06/2024

Big Breaking: अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से मिली जमानत, ED की इस डिमांड को भी किया खारिज

Big Breaking: अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से मिली जमानत, ED की इस डिमांड को भी किया खारिज
Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके में उऩ्हें जमानत दे दी है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं।

वहीं ईडी ने केजरीवाल को जमानत देने का विरोध किया। ईडी ने कोर्ट के सामने अपील की कि बेल बॉन्ड पर साइन करने के लिए 48 घंटे का समय दिया जाए। जिससे कि कोर्ट के आदेश को ऊपरी कोर्ट में चुनौती दी जा सके। जिस पर कोर्ट ने कहा कि आदेश पर कोई स्टे नहीं होगा।

आपको बता दें इससे पहले अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 21 दिनों की अंतिरम जमानत मिली थी। कोर्ट के आदेश पर 2 जून को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था।

Related post

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का…

Spread the loveरायपुर: आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और सम्मानजनक बनाने की…
CG- मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल:अधिकारियों के बीच नए सिरे से बांटा गया काम

CG- मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल:अधिकारियों के बीच नए सिरे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के कामों का पुनर्विभाजन किया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी आदेश…
अभनपुर क्षेत्र के 16 गांवों की 518 एकड़ जमीन आ रही नई रेल परियोजना के दायरे में

अभनपुर क्षेत्र के 16 गांवों की 518 एकड़ जमीन…

Spread the love00 जिला प्रशासन ने प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों से 30 दिनों के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने कहा  रायपुर। नवा रायपुर…