• 31/03/2024

IPL ने ली बुजुर्ग फैन की जान, रोहित के आउट होने पर मुंबई इंडियंस के फैंस ने CSK फैन का फोड़ा सिर, हुई मौत

IPL ने ली बुजुर्ग फैन की जान, रोहित के आउट होने पर मुंबई इंडियंस के फैंस ने CSK फैन का फोड़ा सिर, हुई मौत
Spread the love

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन यही आईपीएल का रोमांच किसी की जान का दुश्मन बन जाएगा, ऐसा शायह ही किसी ने सोचा होगा। इस क्रिकेट मैच की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के एक फैन की मौत  हो गई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुंबई इंडियंस के फैंस ने CSK के एक बुजुर्ग फैन को मौत के घाट उतार दिया। गंभीर रुप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बीते बुधवार को मुंबई इंडियंस और हैदाराबाद सनराइजर्स के बीच IPL का 8 वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 277 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 246 रन ही बना पाई। मैच में रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए।

बताया जा रहा है कि रोहित के आउट होने के बाद एक 63 वर्षीय बुजुर्ग बंदोपंत बापसो टिबले नाम के व्यक्ति ने मुंबई इंडियंस के फैंस से जीत को लेकर सवाल किया। जिससे वो बुरी तरह नाराज हो गए और उन्होंने बुजुर्ग के सिर पर डंडे से वार कर दिया। बुजुर्ग फैन इस हमले में बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मामले में कोल्हापुर की करवीर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए मुंबई इंडियंस के फैन का नाम बलवंत महादेव उम्र 50 वर्ष है। वहीं दूसरा फैन सागर सदाशिव उम्र 35 वर्ष है।

Related post

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार कार, दो युवकों की मौत

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज…

Spread the love दुर्ग। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके…
CG : ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CG : ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला प्रधान आरक्षक…

Spread the loveरायपुर।  एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने गुरुवार को…
ब्रेकिंग : अतिथि शिक्षकों की हड़ताल पर सरकार सख्त, इस तारीख तक स्कूल लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटे तो सेवा होगी तत्काल समाप्त…

ब्रेकिंग : अतिथि शिक्षकों की हड़ताल पर सरकार सख्त,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है।…