• 24/03/2025

बुरे फंसे हरभजन सिंह, राजस्थान के खिलाड़ी पर नस्लभेदी टिप्पणी; बोले – काली टैक्सी…

बुरे फंसे हरभजन सिंह, राजस्थान के खिलाड़ी पर नस्लभेदी टिप्पणी; बोले – काली टैक्सी…
Spread the love

IPL 2025:  पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मामला आईपीएल 2025 के सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गए मैच से जुड़ा हुआ है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने रविवार, 23 मार्च 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर एक टिप्पणी की।

हरभजन ने हिंदी कमेंट्री के दौरान कहा, “लंदन में जो काली टैक्सी होती है न, उसका मीटर तेज भागता है, और यहाँ पे आर्चर साहब का मीटर भी तेज भागा है।” यह टिप्पणी आर्चर के महंगे स्पेल (4 ओवर में 76 रन) के संदर्भ में की गई थी। उनकी इस टिप्पणी को नस्लभेदी माना गया।

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया। कई फैंस ने इसे जोफ्रा आर्चर के रंग से जोड़कर देखा और इसे ‘नस्लवादी’ करार दिया। लोगों ने हरभजन की आलोचना करते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक और असंवेदनशील टिप्पणी है।

कुछ यूजर्स ने तो उनकी आईपीएल कमेंट्री पैनल से तत्काल निलंबन की मांग तक उठा दी। एक फैन ने लिखा, “यह घृणित है, हरभजन को तुरंत बैन करना चाहिए।”

वहीं, कुछ ने उनके पिछले विवादों, जैसे 2008 के ‘मंकीगेट’ कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। हालांकि, यह टिप्पणी हरभजन के लिए मजाक का हिस्सा हो सकती हो, लेकिन इसका गलत मतलब निकाला गया। जोफ्रा आर्चर, जो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं, ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दूसरी ओर, हरभजन ने भी इस विवाद पर कोई सफाई नहीं दी है और ना ही उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी है। यह घटना आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले को पीछे छोड़कर चर्चा का केंद्र बन गई है।

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या बीसीसीआई या आईपीएल प्रसारक इस मामले में कोई कदम उठाएंगे?

Related post

4 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल

4 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन…

Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रविवार रात्रि 2 बजकर 21 मिनट से शुरू…
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा घन का लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…