- 07/07/2022
IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले गए एसपी


रायपुर। राज्य सरकार ने 9 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। जिन IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें डी रविशंकर, संतोष सिंह का भी नाम शामिल है। रविशंकर को पुलिस अधीक्षक जशपुर, सुजीत कुमार को सेनानी 10 वीं वाहिनी छसबल सूरजपुर, संतोष सिंह को राजनांदगांव से पुलिस अधीक्षक कोरबा, इंदिरा कल्याण एलेसेला को पुलिस अधीक्षक गौरेला पेन्ड्रा मरवाही, राजेश कुमार अग्रवाल को जशपुर से सेनानी 11 वीं वाहिनी छसबल जांजगीर-चांपा, विवेक शुक्ला को एसपी महासमुंद से सेनानी 15 वीं वाहिनी छसबल बीजापुर, भोजराज पटेल को एसपी कोरबा से पुलिस अधीक्षक महासमुंद, त्रिलोक बंसल एसपी गौरेला पेन्ड्रा मरवाही से पुलिस अधीक्षक कोरिया, प्रफुल्ल ठाकुर को एसपी कोरिया से पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव बनाया गया है।
देखिए सूची
राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।#BreakingNews #IPSTransfer pic.twitter.com/7ryrYTjJrn
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 7, 2022