• 31/08/2026

ISRO Recruitment 2026: इंजीनियर और साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ISRO Recruitment 2026: इंजीनियर और साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Spread the love

ISRO Recruitment 2026: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने कई सारे पदों पर भर्ती निकाली है. जो लोग ISRO के साथ काम करने का सपना देखते हैं, वो तुरंत अप्लाई कर दें. इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस में साइंटिस्ट/इंजीनियर SC पद पर भर्ती की जानी है. ISRO सेंट्रलाइज़्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) के जरिए ये भर्ती प्रक्रिया की जानी  है. योग्य उम्मीदवार 27 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ISRO सेंटर्स और फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) में कुल 175 पदों को भरा जाना है. 99 इलेक्ट्रॉनिक्स, 52 मैकेनिकल और 21 कंप्यूटर साइंस की वैकेंसी शामिल हैं. साथ ही PRL में इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस के लिए एक-एक वैकेंसी है. नोटिफिकेशन के अनुसार वैकेंसी प्रोविजनल हैं और ISRO इन्हें बढ़ा या घटा सकता है.

कैसे करें आवेदन

केवल ऑनलाइन के जरिए ही आवेदन किया जा सकेगा. रजिस्ट्रेशन के लिए  ISRO की वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाना होगा. नेशनल करियर सर्विसेज (NCS) पोर्टल के तहत रजिस्टर्ड और एलिजिबिलिटी की शर्तों को पूरा करने वाले कैंडिडेट बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद, एप्लिकेंट्स को एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा. इसे संभाल कर रखें. एप्लिकेंट की ईमेल ID पर हॉल टिकट / रिटन टेस्ट / CBT और इंटरव्यू के कॉल लेटर भेजे जाएंगे.

आवेदन शुल्क

आवेदन करते हुए  शुल्क का भुगतान भी करना होगा जो कि 250 रुपये है. इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को शुरू में प्रोसेसिंग शुल्क के तौर पर 750 रुपये का भुगतान करना होगा. शुल्क का भुगतान Bharatkosh e-Payment गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2026 है.

महिलाओं, SC, ST, PwBD और पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. हालांकि अगर वे लिखित परीक्षा/CBT में शामिल होते हैं, तो वे प्रोसेसिंग शुल्क की पूरी वापसी कर दी जाएगी.

Related post

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि…

Spread the loveराज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न रायपुर- मुख्य सचि विकासशील की अध्यक्षता में आज…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के…

Spread the loveरायपुर- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम…
राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की भारत की संत परंपरा…