• 18/05/2025

ISRO का 101वां PSLV-C61 लॉन्च असफल, EOS-09 सैटेलाइट नहीं पहुंचा कक्षा में

ISRO का 101वां PSLV-C61 लॉन्च असफल, EOS-09 सैटेलाइट नहीं पहुंचा कक्षा में
Spread the love

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो ने आज सुबह 5:59 बजे PSLV-C61 रॉकेट लॉन्च किया, जो असफल रहा। इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने बताया कि रॉकेट तीसरे चरण को पार नहीं कर सका। यह रॉकेट EOS-09 सैटेलाइट को सूर्य समकालिक कक्षा (SSPO) में स्थापित करने वाला था।

EOS-09, EOS-04 की तरह ही एक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट था, जो सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार से लैस था। यह सैटेलाइट सभी मौसमों में पृथ्वी की उच्च रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें लेने में सक्षम था। इसका उद्देश्य सीमा निगरानी, आतंकवाद विरोधी अभियानों, घुसपैठ का पता लगाने, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी और कृषि जैसे क्षेत्रों में सटीक डेटा प्रदान करना था। सैटेलाइट का वजन लगभग 1,710 किलोग्राम था।

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. डब्ल्यू. सेल्वमूर्ति ने EOS-09 के महत्व पर कहा, “यह सैटेलाइट कृषि, वन, आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला था। यह देश की सीमाओं पर निगरानी के लिए भी अहम था।”

इस असफलता के बावजूद, इसरो भविष्य में अपनी तकनीकी क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेगा।

 

Related post

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 9 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत…
मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…