• 21/03/2024

बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, उठेगा दोहरे कत्ल के राज से पर्दा

बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, उठेगा दोहरे कत्ल के राज से पर्दा

Follow us on Google News

बदायूं दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। जावेद इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी साजिद का भाई है। उसे पुलिस ने देर रात बरेली में धर दबोचा। जावेद के ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

घटना के बाद जावेद फरार हो गया था लेकिन बरेली बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस कौ सौंप दिया। इधर इस मामले में मृतक बच्चों आयुष और अहान की मां का कहना है जावेद से पूछताछ उनके सामने होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आग में जिंदा जला पूरा परिवार, दर्दनाक मौत से सहमे लोग..इस वजह से हुआ हादसा 

आपको बता दें साजिद अपनी पत्नी के इलाज के लिए 5000 रुपये मांगने मृतक बच्चों के घर गया था। कथित तौर पर जावेद बाहर उसका इंतजार कर रहा था। दोनों बच्चों का बेरहमी से कत्ल करने के बाद साजिद बाहर आया और जावेद के साथ बाइक में बैठकर फरार हो गया।

मामले में पुलिस ने आरोपी जावेद को एक एनकाउंटर में मार गिराया था। साजिद के सीने में 3 गोलियां लगी थी। पुलिस का दावा था कि उसे गिरफ्तार करने के लिए जब उसका पीछा किया गया तो वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

बदायूं हत्याकांड की खबर ने देश भर को हिला कर रख दिया। साजिद ने दो बच्चों की बच्चों की इतनी निर्ममता से हत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया। लेकिन जावेद के पकड़े जाने के बाद माना जा रहा है कि इस दोहरे हत्याकांड के राज से अब जल्दी ही पर्दा उठ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बदायूं डबल मर्डर केस की पूरी कहानी, हत्यारे साजिद का एनकाउंटर, पिता-चाचा हिरासत में