• 24/09/2023

जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती, 8 से 10 राउंड फायरिंग, कई यात्री घायल

जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती, 8 से 10 राउंड फायरिंग, कई यात्री घायल
Spread the love

ओडिशा के संबलपुर से जम्मूतवी जा रही ट्रेन में झारखंड के बरवाडीह और लातेहार स्टेशन के बीच डकैतों ने धावा बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने ट्रेन में जमकर लूटपाट करने के साथ ही फायरिंग भी की। इस फायरिंग में कई यात्री घायल हुए हैं।

घटना शनिवार रात की है। बताया जा रहा है कि 7-8 की संख्या में डकैत जम्मूतवी एक्सप्रेस की एस 9 बोगी में घुस गए। बदमाशों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की। बंदूक की नोंक पर यात्रियों को लूटा गया। यात्रियों के मुताबिक तकरीबन 35 से 40 मिनट तक बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान यात्रियों की जान सांसत में रही। लूटपाट करने के बाद बदमाश चेन पुलिंग कर फरार हो गए।

जैसे ही ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची, यात्रियों ने स्टेशन में जमकर हंगामा मचाया। स्टेशन पर ही घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसकी वजह से ट्रेन 2 घंटे लेट हो गई।

यात्रियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जैसे ही ट्रेन लातेहर स्टेशन से छूटी वैसे ही बदमाशों ने लूटपाट शुरु कर दिया। इस दौरान कई यात्रियों से मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Related post

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन, उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर हुई 480 एमवीए

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी…

Spread the loveरायपुर। औद्येगिक क्षेत्र व शहरी इलाके में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये धरसीवां का कुथरेल सब स्टेशन रायपुर का चौथा…
व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन 11 जून (गुरूवार) को किया जाएगा। यह…
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी…