• 24/09/2023

शराब पीने कबाड़ी को बेच दी सरकारी फाइलें, सालों पुराने रिकॉर्ड हुए गायब, मचा हड़कंप

शराब पीने कबाड़ी को बेच दी सरकारी फाइलें, सालों पुराने रिकॉर्ड हुए गायब, मचा हड़कंप
Spread the love

सरकारी विभाग में काम करने के ढर्रे के अनेकों किस्से आप ने सुने होंगे। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। यहां के एक कर्मचारी को शराब पीने की ऐसी तलब लगी कि उसने बड़ी संख्या में सरकारी फाइलों को कबाड़ी को ही बेच दिया। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बताया जा रहा है कि विकास भवन में तैनात मोहन नाम का एक सफाई कर्मी फाइलों को बोरे में भर रहा था। उसी दौरान विभाग के किसी कर्मचारी ने उसे ऐसा करते देख कर पकड़ लिया। कर्मचारी से पूछने पर पता चला कि वह शराब पीने के लिए इन फाइलों को कबाड़ी के पास बेचने जा रहा था। उसने इससे पहले भी कई बार कबाड़ी को फाइलों को कबाड़ी के पास बेच चुका है।

इधर समाज कल्याण विभाग के कंप्यूटर कक्ष में वृद्ध पेंशन के आवेदन पत्रों के फाइलों के बंडल भी नहीं मिल रहे थे। जिसके बाद अधिकारी सफाई कर्मी को उस कबाड़ी की दुकान ले गए, जहां उसने फाइलें बेची थी। कबाड़ी के यहां से अधिकारियों ने कई फाइलों के बंडल मिले। जिन्हें वापस लेकर आया गया।

सीडीओ सुधीर कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मी को हटा दिया है। वहीं उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस लापरवाही के चलते संबंधित विभागों के अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा है। मामला सामने आने के बाद सभी विभाग के अफसर अपने-अपने विभागों की पुरानी और नई फाइलें चेक करना शुरु कर दिया है।

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…