• 31/07/2024

लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक को ऐसी सजा… सुनकर उड़ जाएंगे होश

लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक को ऐसी सजा… सुनकर उड़ जाएंगे होश
Spread the love

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां लड़की को भगाकर ले जाने पर पंचायत में युवक को ऐसी सजा दी गई है जिसकी अब जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, पंचायत द्वारा युवक को 5 जूते मारने और 15 हजार रुपये देने का आदेश दे दिया। जिससे लड़की के घर वालों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज के भोगीपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को पड़ोसी युवक एक युवती को बहलाकर अपने साथ ले गया था। जिसकी परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मोहल्ले वालों ने परिवार को इज्जत का हवाला देकर पुलिस शिकायत पर कार्रवाई रुकवा दी गई।खुद लड़की को बरामद कर ले आए।

 

युवती ने युवक पर बहलाकर ले जाने और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप लगाया। शख्स ने पंचायत बुला दी। खुद ही युवक को लड़की पक्ष द्वारा पांच जूते मारने की सजा सुना दी। आरोपी द्वारा लड़की के परिवार को 15 हजार रुपये देने के आदेश दिए। लड़की पक्ष ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

Related post

दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला मामला, पति ने 7 साल के बेटे के सामने पत्नी निक्की को जिंदा जलाया, 4 पर FIR

दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर एक दिल दहलाने वाली घटना…
गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती

गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो…

Spread the loveहापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बागड़पुर के पास अनियंत्रित होकर कांवड़ियों की…
मां ने नदी में डुबाकर की 2 बच्चों की हत्या, तीसरे को पानी में बहाया…वारदात से सहमे आसपास के लोग

मां ने नदी में डुबाकर की 2 बच्चों की…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेरहम…