• 11/10/2024

CG बॉर्डर में नोटों से भरी कार पकड़ाई, कैश इतना कि गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन, दो युवक हिरासत में

CG बॉर्डर में नोटों से भरी कार पकड़ाई, कैश इतना कि गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन, दो युवक हिरासत में
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 500 के नोटों की गड्डी से भरी एक कार पकड़ाई है। पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक चिल्फी थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा चेक पोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश नंबर की एक कार आ रही थी। पुलिस कर्मियों ने उस कार को रोका और जब उसकी तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। गाड़ी में 500-500 के नोटों की गड्डियां भरी थी।

कार में इतनी बड़ी तादाद में नोट भरे थे कि उनकी गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। पुलिस कर्मियों ने कार सवार युवकों से नोटों के बारे में पूछताछ की लेकिन उन्होंने कोई सटीक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार से बरामद 2 करोड़ 27 लाख रुपये जब्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक मध्य प्रदेश के मंडला जिले से रायपुर जा रहे थे। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि वे इतनी बड़ी मात्रा में नोट लेकर किसके पास और क्यों जा रहे थे? पुलिस दोनों युवकों से लगातार पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दी है।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…