• 25/05/2025

लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेज प्रताप को RJD से 6 साल के लिए किया निष्कासित, सोशल मीडिया की ये पोस्ट बनी वजह

लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेज प्रताप को RJD से 6 साल के लिए किया निष्कासित, सोशल मीडिया की ये पोस्ट बनी वजह
Spread the love

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। लालू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तेज प्रताप का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अनदेखी पार्टी व पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने लिखा, “निजी जीवन में नैतिकता की अवहेलना सामाजिक न्याय के हमारे संघर्ष को कमजोर करती है। इसलिए, तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से अलग करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। अब उनकी कोई भूमिका परिवार या पार्टी में नहीं होगी। वे अपने निजी जीवन के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं। लोग उनसे संबंध रखने का निर्णय स्वविवेक से लें। मैं और मेरे परिवार के आज्ञाकारी सदस्य हमेशा लोकलाज और सार्वजनिक मर्यादा के पक्षधर रहे हैं।”

लोगों ने की लालू के फैसले की सराहना

लालू के इस फैसले को जनता ने सराहा है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “लालू जी को यूं ही मसीहा नहीं कहा जाता।” वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “तेज प्रताप और अनुष्का यादव विवाद पर लालू का बयान दिखाता है कि परिवार अब राजनीतिक मर्यादा और सार्वजनिक छवि को लेकर गंभीर है। लेकिन सवाल है कि क्या केवल निष्कासन काफी है? जनता अब पारदर्शिता और न्याय की उम्मीद करती है।”

क्या है विवाद?

यह कार्रवाई तेज प्रताप यादव और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव से जुड़े विवाद के बाद हुई। शनिवार, 24 मई 2025 को तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई, जिसमें वे अनुष्का यादव के साथ नजर आए। पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, पोस्ट को बाद में हटा लिया गया। तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हुआ था और तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई थी। इस घटना के बाद लालू ने तेज प्रताप के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया।

 

Related post

Aaj ka Panchang 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 10 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 10 October 2026: आज किसे होगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 10 October 2026: आज किसे होगा…

Spread the loveAaj ka Rashifal 10 October 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर…
युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण,…

Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…