• 01/06/2025

शराब कारोबारी विजय भाटिया 1 दिन की रिमांड पर, दिल्ली से गिरफ्तारी.. 2 साल से था फरार

शराब कारोबारी विजय भाटिया 1 दिन की रिमांड पर, दिल्ली से गिरफ्तारी.. 2 साल से था फरार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा (ACB-EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। भाटिया को रायपुर लाया गया, जहां उसे सोमवार को ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही EOW की टीम ने दुर्ग-भिलाई में भाटिया के कई ठिकानों पर छापेमारी की।

भिलाई में सुबह 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई

EOW की टीम ने रविवार सुबह 6 बजे भिलाई के नेहरू नगर स्थित विजय भाटिया के आवास पर छापा मारा। दो अलग-अलग वाहनों में सात अधिकारियों की टीम ने घर को चारों ओर से घेरकर तलाशी शुरू की। इस दौरान घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और नौकरों को काम करने की अनुमति दी गई, हालांकि उनसे भी पूछताछ हुई। छापेमारी के दौरान महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद थीं।

न्यायिक रिमांड पर भाटिया, सोमवार को होगी पेशी

विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद EOW ने रविवार को रिमांड कोर्ट में पेश किया। रविवार को अवकाश होने के कारण कोर्ट ने भाटिया को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। अब सोमवार को उसे ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां EOW 14 दिन की रिमांड के लिए आवेदन करेगी ताकि मामले की गहन जांच के लिए पूछताछ की जा सके।

दो साल से था फरार

जानकारी के अनुसार, विजय भाटिया दो साल पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद से फरार था। ED ने तब उसके भिलाई स्थित घर पर कार्रवाई की थी। लंबे समय तक फरार रहने के बाद EOW ने आखिरकार उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शराब घोटाले की जांच में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

Related post

19 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 10:52 बजे तक अष्टमी तिथि, जानें नवमी, अमृतकाल और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 10:52 बजे तक अष्टमी…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है, जो सूर्य,…
Today Horoscope 2026: मेष राशि वालों को मिलेगा नया मौका? सिंह और कन्या राशि वाले भी जानें आज का राशिफल

Today Horoscope 2026: मेष राशि वालों को मिलेगा नया…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 19 October 2026: 19 अक्टूबर 2026 का राशिफल मेष, सिंह और कन्या समेत सभी 12 राशियों…
CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…