• 09/01/2023

Live Video: चोरों के दो गुटों के बीच गैंगवार, दो की मौत, 17 गिरफ्तार

Live Video: चोरों के दो गुटों के बीच गैंगवार, दो की मौत, 17 गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कबाड़ चोरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे गुट के ऊपर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही गुट इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने और कबाड़ी का काम करते हैं। जिसमें कि एक ग्रुप राहुल-संतोष यादव और मनोज-सूरज चौधरी का है। दोंनों ग्रुप इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करते हैं और बाद में उसे कबाड़ में बेच दिया करते थे।

इस गैंगवार के पीछे बताया जा रहा है कि दोनों ही ग्रुप एक दूसरे की मुखबिरी कर पुलिस से उन्हें पकड़वा देते थे। इसी को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों गुटों के बीच झगड़ा चल रहा था। रविवार की रात दोनों ग्रुपों में फिर इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ औऱ दूसरे गुट के लोगों ने सूरज चौधरी और मनोज चौधरी की हत्या कर दी।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

राहुल चौहान, संतोष यादव, शेख अयूब, चंद्रभान चौहान, अमित चंद्राकर, अजीतचंद्राकर, युवराज ठाकुर, भोला प्रसाद, श्रवण कुमार, प्रियांशु राऊत, पंकज कुमार , राहुल कुमार चौधरी, टी जय रेड्डी, अक्षय चंद्राकर, अशोक कुमार चौधरी, धर्मेश यादव, अभिषेक यादव।

देखिए वीडियो

 

Related post

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड…

Spread the loveरायपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्करों को…
किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप

किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक…

Spread the loveरायगढ़। जिले से किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां केलो परियोजना के तहत खेत…
कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी

कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा…