• 23/12/2022

जहर खाते हुए परिवार का LIVE VIDEO, एक्ट्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

जहर खाते हुए परिवार का LIVE VIDEO, एक्ट्रेस पर लगाया गंभीर आरोप
Spread the love

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने जहर खा लिया है। उन्होंने एक युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। परिवार के सदस्यों ने जहर खाते हुए वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि असम निवासी रिमझिम दास नाम की एक युवती से युवक आशी खान का प्रेम संबंध था। रिमझिम ने आशी खान के ऊपर पहले मुंबई में और फिर उज्जैन में दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है। परिवार वालों का आरोप है कि युवती उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रही है। उससे छुटकारा पाने के लिए वे दो बार डेढ़-डेढ़ लाख रुपये उसे दे चुके हैं। अब वह फिर से 5 लाख रुपये की मांग कर रही है। उऩ्होंने रिमझिम खान को पोर्न एक्ट्रेस भी बताया है।

परिवार का कहना है कि अब उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे उसे और पैसे दे सकें। इस वजह से वे सब जहर खा कर आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया है। वीडियो आशी खान, उसकी पत्नी इंशा खान और मां परवीन एक साथ जहर खाते नजर आ रही हैं।

घटना के बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनों की हालात स्थिर बताई जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

Related post

CG- ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आया शख्स, कुछ देर बाद 4.45 लाख के सोने पर किया हाथ साफ

CG- ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आया शख्स, कुछ…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्राहक बनकर पहुंचे शातिर…
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर…

Spread the love छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट  उप…
खेलों के विकास के लिये 6 जिलों में जिला खेल अधिकारियों की होगी नियुक्ति

खेलों के विकास के लिये 6 जिलों में जिला…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ की बढ़ती धाक के मद्देनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेलों और…