• 04/06/2024

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव रिजल्ट, कौन होगा 2024 का सिकंदर.. चुनावी रुझान में चल रही कांटे की टक्कर

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव रिजल्ट, कौन होगा 2024 का सिकंदर.. चुनावी रुझान में चल रही कांटे की टक्कर
Spread the love

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में हुए वोटिंग का रिजल्ट आज आने वाला है। 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।7 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खुलने के बाद 8 बजे से पोस्टल बैलट की गिनती की गई।साढ़े 8:30 बजे से ईवीएम वोटों की गिनती चल रही है।

ज्यादातर सीटों पर 14 से 25 राउंड में मतों की गिनती होगी। 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हुए।19 अप्रैल को नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट, 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में मतदान हुआ। तीसरे चरण में 7 मई सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर मतदान हुआ‌।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 220 उम्मीदवार मैदान में थे। रायपुर में सबसे ज्यादा 38 उम्मीदवार, बिलासपुर में 37, कोरबा में 27, दुर्ग में 25, जांजगीर-चांपा में 18, महासमुंद में 17, राजनांदगांव में 15, रायगढ़ में 13, बस्तर में 11, सरगुजा में 10 और कांकेर में 9 उम्मीदवार मैदान में रहे।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों पर बीजेपी दूसरे राउंड की मतगणना के बाद 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 2 सीटों पर कांग्रेस आगे हैं।ये दो सीटें बस्तर और कोरबा है। जहां पहले से ही कांग्रेस के सांसद है।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख की मुआवजा सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर लंबित प्रकरण का हुआ शीघ्र निराकरण 00 आर्थिक सहायता मिलने पर परिजनों ने…
प्रदेशवासी चुनेंगे छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली, ऑनलाइन वोटिंग 31 अगस्त तक

प्रदेशवासी चुनेंगे छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली, ऑनलाइन वोटिंग 31…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ अपनी पहली राजकीय तितली चुनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने…
केयर इकोनॉमी विकसित छत्तीसगढ़ की आधारभूत आवश्यकता : मंत्री राजवाड़े

केयर इकोनॉमी विकसित छत्तीसगढ़ की आधारभूत आवश्यकता : मंत्री…

Spread the love00 राज्य स्तरीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, नशामुक्त समाज और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का लिया…