• 09/11/2023

ज्वेलरी शॉप में 20 करोड़ की लूट, वीआईपी मूवमेंट के बीच बड़ी वारदात

ज्वेलरी शॉप में 20 करोड़ की लूट, वीआईपी मूवमेंट के बीच बड़ी वारदात
Spread the love

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिन दहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोक पर तकरीबन 20 करोड़ के गहने के लूट का मामला सामने आया है। पुलिस हेड क्वार्टर के नजदीक ये घटना उस वक्त हुई जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य के दौरे के मद्देनजर शहर में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

घटना शहर के व्यस्ततम इलाके राजपुर रोड में स्थित रिलायंस शोरुम की है। बताया जा रहा है कि लुटेरे ग्राहक बनकर शो रुम में दाखिल हुए थे। जिसके बाद उन्होंने शोरुम के सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट करते हुए सारे गहने बैग में भरवा लिए। इसके बाद सभी का हाथ बांधकर अंदर बंद कर दिया।

मामले की जानकारी लगते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। मामले में पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरु कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले में कुछ टेक्निकल सुराग मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाला गैंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हो सकता है।

Related post

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…
CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भड़के लोगों ने उठाया बड़ा कदम…

CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हनुमान जी मंदिर में अज्ञात…
PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या, सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद, हिरासत में 2 आरोपी…

PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या,…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पीजी के भीतर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हैरिटेज स्कूल के…