• 21/05/2024

फिसली जुबान: ‘भगवान जगन्नाथ हैं मोदी के भक्त’, BJP नेता संबित पात्रा के बयान पर मचा बवाल, जमकर भड़के नवीन पटनायक

फिसली जुबान: ‘भगवान जगन्नाथ हैं मोदी के भक्त’, BJP नेता संबित पात्रा के बयान पर मचा बवाल, जमकर भड़के नवीन पटनायक
Spread the love

बीजेपी के चर्चित नेता और पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा की भगवान जगन्नाथ पर की गई टिप्पणी से सियासी घमासान मच गया है। संबित पात्रा ने एक ओडिया चैनल से बातचीत में कहा कि ‘भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं।’ जिसके बाद बीजेपी और पात्रा पर लोगों को गुस्सा जमकर भड़क उठा।

बीजेपी ने भगवान का अपमान किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजेपी पर भगवान जगन्नाथ के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “महाप्रभु श्रीजगन्नाथ ब्रह्मांड के स्वामी हैं। महाप्रभु को दूसरे मनुष्य का भक्त कहना भगवान का अपमान है। इससे भावनाएं आहत हुई हैं और दुनिया भर में करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और उड़िया लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।”

ओडिया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई

पटनायक ने आगे कहा, “भगवान उड़िया अस्मिता के सबसे महान प्रतीक हैं। महाप्रभु को दूसरे इंसान का भक्त कहना पूरी तरह से निंदनीय है। मैं भाजपा के पुरी लोकसभा उम्मीदवार द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करता हूं और मैं भाजपा से भगवान को किसी भी राजनीतिक प्रवचन से ऊपर रखने की अपील करता हूं। ऐसा करके आपने ओडिया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई है और इसे ओडिशा के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे और इसकी निंदा करेंगे।”

अहंकार की पराकाष्ठा- केजरीवाल

इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर कहा, ”मैं बीजेपी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने ये सोचना चालू कर दिया है कि वो भगवान से भी ऊपर हैं। ये अहंकार की पराकाष्ठा है। भगवान को मोदी का भक्त कहना भगवान का अपमान है।”

मुझसे भूल हुई – संबित पात्रा

मामले के तूल पकड़ने के बाद संबित पात्रा ने अपने बयान पर माफी मांगी है। संबित पात्रा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी को लेकर मुझसे जो भूल हुई है, उस विषय को लेकर मेरा अंतर्मन अत्यंत पीड़ित है। मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हूँ। अपने इस भूल सुधार और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन मैं उपवास पर रहूँगा।”

Related post

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर…..

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार,…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए…
POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें…

Spread the love रायपुर।  पुलिस विभाग में इन दिनों खूब तबादले हो रहे हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के मुताबिक…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय…

Spread the love14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से…