• 21/05/2024

निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: फर्जी वोटिंग पर एक्शन, इस मतदान केंद्र पर दोबारा होगी वोटिंग!

निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: फर्जी वोटिंग पर एक्शन, इस मतदान केंद्र पर दोबारा होगी वोटिंग!
Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान खत्म हो चुका है। जिसके बाद सिर्फ दो ही चरण के मतदान बाकी है। छठे चरण का मतदान 25 मई को तो आखिरी चरण का मतदान 1 जून को है। जिसके बाद 4 जून को इसके परिणाम आएगा। लेकिन इससे पहले निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले एटा जिले के एक मतदान केंद्र पर 25 मई को पुनर्मतदान कराने का फैसला किया है।

किस वजह से होगा पुनर्मतदान

दरअसल, एटा जिले के अलीगंज विधानसभा के एक मतदान केंद्र से फर्जी मतदान का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें 17 वर्षीय एक युवक ने भाजपा प्रत्याशी के लिए 7 से 8 बार मतदान किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अन्य राजनीतिक दलों में काफी गुस्सा है।इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार भी किया। जिसके बाद इसका संज्ञान लेते हुए अब निर्वाचन आयोग ने 25 मई को यहां पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया।

 

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…