• 23/08/2025

सूदखोर तोमर ब्रदर्स का आलीशान बंगला कुर्क, SDM की मौजूदगी में कार्रवाई

सूदखोर तोमर ब्रदर्स का आलीशान बंगला कुर्क, SDM की मौजूदगी में कार्रवाई
Spread the love

रायपुर में सूदखोरी के काले कारोबार में लिप्त कुख्यात तोमर ब्रदर्स—रोहित और वीरेंद्र—तोमर की शानो-शौकत पर अब कानून का शिकंजा कस गया है। भाठागांव में स्थित उनके आलीशान बंगले को प्रशासन ने SDM एनके चौबे की मौजूदगी में कुर्क कर लिया है। बंगले में दोनों भाइयों का 1500-1500 स्क्वायर फीट का हिस्सा है। यह कार्रवाई CJM के आदेश के बाद की गई, जिसके तहत बिना कोर्ट की अनुमति के संपत्ति में कोई परिवर्तन या बिक्री नहीं हो सकती।

👉🏼 इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक गिरफ्तार: 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वेलरी, रेड के बाद ED ने कांग्रेस विधायक को किया गिरफ्तार

पुलिस की याचिका और कोर्ट की चेतावनी

पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद CJM ने तोमर ब्रदर्स को 18 अगस्त तक कोर्ट में पेश होने की अंतिम चेतावनी दी थी। हालांकि, दोनों भाई कोर्ट में हाजिर नहीं हुए और पिछले दो महीनों से फरार हैं। इससे पहले रायपुर नगर निगम ने रोहित तोमर के अवैध ऑफिस पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया था।

👉🏼 इसे भी पढ़ें: कौन होगा जिम्मेदार: सरकारी अस्पताल में नर्स की जगह महिला गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार को लगाई फटकार, मांगा जवाब 

प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट के बाद फरारी

लगभग दो महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद से रोहित फरार है, और उसका भाई वीरेंद्र तोमर भी गायब हो गया। पुलिस ने दोनों की तलाश में कई राज्यों में टीमें भेजीं, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीड़ितों का डर खत्म, बढ़ रही शिकायतें

हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स के खौफ के कारण कई पीड़ित डर की वजह से शिकायत दर्ज नहीं करा पाते थे। लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद पीड़ितों का डर कम हुआ है, और अब तक 6 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। इनमें अवैध वसूली, धमकी और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं।

हाइपर क्लब गोलीकांड और जुलूस की घटना

पिछले साल रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड में रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवाकर और फटे कपड़ों में जुलूस निकाला था, जिसने शहर में खूब सुर्खियां बटोरीं।

रोहित तोमर: ‘गोल्डन मैन’ की काली करतूतें

रोहित तोमर, जिसे ‘गोल्डन मैन’ के नाम से जाना जाता है, निगरानी गुंडा बदमाश की सूची में शामिल है। उसके खिलाफ राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली और गुढ़ियारी थानों में 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सूदखोरी, मारपीट और ब्लैकमेल जैसे अपराधों में वह पहले भी जेल जा चुका है। अपनी रसूख बनाए रखने के लिए वह अपने गिरोह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में नजर आता है।

Related post

Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 21 October 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 October 2026: 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल मेष, कर्क और सिंह समेत कई राशियों के…
मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…