• 11/09/2024

केंद्र की तरफ से किसानों को मिली बड़ी सौगात, सोयाबीन की MSP में हुआ इजाफा, खिले चेहरे

केंद्र की तरफ से किसानों को मिली बड़ी सौगात, सोयाबीन की MSP में हुआ इजाफा, खिले चेहरे
Spread the love

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी के किसानों के सोयाबीन की MSP पर खरीदी की अनुमति दी है। कल मोहन कैबिनेट में सोयाबीन खरीदी का प्रस्ताव पास हुआ था। एमपी सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। जिस पर तत्काल अनुमति प्रदान की गई है।

कल मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि- हम मध्यप्रदेश सरकार के संपर्क में हैं। अभी सोयाबीन की फसल आने में थोड़ी देर है। हमारी दो योजनाएं हैं खरीदी की। मध्यप्रदेश सरकार उनमें से किसी भी योजना के अंतर्गत मिनिमम सपोर्ट प्राइज़ पर सोयाबीन खरीदने की तैयारी करेगी, हम तत्काल अनुमति देंगे। क्योंकि ये तो मोदी की प्राथमिकता है, किसान को उसके उत्पादन का ठीक दाम देना।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मध्य प्रदेश सरकार से हमारे अधिकारी संपर्क में है। मैं एमपी सहित अन्य राज्यों के किसान भाईयों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि, जो मिनिमम सपोर्ट प्राइज हमने तय किए हैं, उस पर जो सरकार की योजना है, उसके तहत राज्य सरकार जैसे चाहेगी वैसे खरीदी करेगी और हम तत्काल अनुमति देंगे।

आपको बता दें कि कल मंगलवार को ही सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि परिषद की बैठक बुलाई गई थी। इस मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया था। मोहन कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में सोयाबीन का एमएसपी बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया था। प्रदेश सरकार ने 4800 MSP करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया था।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…