• 31/01/2024

खाना देना भूले तो मालिक को ही नोच-नोचकर खाने लगा कुत्ता, कहीं आपके घर भी तो नहीं इस नस्ल का डॉग

खाना देना भूले तो मालिक को ही नोच-नोचकर खाने लगा कुत्ता, कहीं आपके घर भी तो नहीं इस नस्ल का डॉग
Spread the love

कुत्ते की गिनती दुनिया के सबसे वफादार जानवरों में होती है। लेकिन एक शख्स के लिए उनका पालतू कुत्ता ही उनकी जान का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया। जब रात में वो कुत्ते को खाना देना भूल गए और कुछ घंटे बात उन्हें ये याद आया तो वे खाना लेकर कुत्ते के पास पहुंंच गए। उन्हें देखते ही कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उनके पूरे शरीर को नोच डाला। किसी तरह वो अपनी जान बचाने में कामयाब हुए।

मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। 63 वर्षीय तेजेंद्र घोरपड़े ने अपने घर पर रॉट विलर कुत्ता पाले थे। सोमवार को रात में वो उसे खाना देना भूल गए। कुछ घंटे बाद रात के तकरीबन 12 बजे उन्हें याद आया तो वे उसके पास खाना लेकर पहुंंच गए। भूख से गुस्साए कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वो नीचे गिर गए और उसने उन्हें नोचना शुरु कर दिया।

बुजुर्ग के बेटे ने जब उनकी आवाज सुनी तो वह दौड़ा और किसी तरह कुत्ते पर काबू पाकर उसे बांध दिया। तब तक कुत्ता उन्हें 60 से ज्यादा जगह पर घाव दे चुका था। समय पर पहुंचने से बुजुर्ग की जान बच गई। बेटे ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

काफी खतरनाक होता है रॉटविलर

आपको बता दें रॉट विलर कुत्तों  की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक नस्ल के कुत्तों में होती है। पिटबुल के बाद इसी का नंबर आता है। ये बहुत ही ज्यादा अग्रेसिव माने जाते हैं। जानकारों का कहना है कि जब ये गुस्से में होता है तो किसी को भी नहीं बख्शता। मालिक को भी अपने जान से हाथ धोना पड़ सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि इस कुत्ते के डीएनए भेड़िए के डीएनए से काफी मैच करता है।

यूरोप-अमेरिका में प्रतिबंंध

यूरोप और अमेरिका सहित कई देशों में इस कुत्ते को पालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन भारत में अभी तक ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…