• 31/01/2024

IT Raid: छत्तीसगढ़ में पूर्व मंंत्री, बिल्डर औऱ कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर का छापा, कई शहरों में चल रही कार्रवाई, मचा हड़कंप

IT Raid: छत्तीसगढ़ में पूर्व मंंत्री, बिल्डर औऱ कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर का छापा, कई शहरों में चल रही कार्रवाई, मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से आयकर विभाग (Income Tax) ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने पूर्व  खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के अलावा प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में बिल्डर और कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी। बुधवार सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम आज सुबह पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित निवास, दफ्तर और अंबिकापुर स्थित घर पर दबिश दी। जहां अभी कार्रवाई जारी है। पूर्व मंत्री के घर से क्या-क्या मिला इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

पूर्व मंत्री के अलावा रायगढ़ में उनके ओएसडी रहे अतुल शेटे के रायगढ़ स्थित घर पर भी आयकर की टीम पहुंची हुई है। इसके अलावा आईटी की टीम रायपुर के राजीव नगर, लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा, तेलीबांधा में संदीप जैन और दुर्ग-भिलाई में चौहान ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी।

रियल स्टेट कारोबारी अजय चौहन के रामनगर, चौहान इस्टेट, इंंपीरियल रिसॉर्ट सहित सभी ठिकानों पर सुबह 5 बजे से कार्रवाई चल रही है। दुर्ग में ग्रीन चौक स्थित हनुमंत राइस इंडस्ट्री में भी आईटी की टीम पहुंचने की खबर है। फिलहाल सभी जगह आईटी की कार्रवाई जारी है।

Related post

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए…

Spread the loveनई दिल्ली।  दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने…
Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष..? जानें प्रतिपदा श्राद्ध की तिथि, मुहूर्त और सर्वपितृ अमावस्या

Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ…

Spread the lovePitra Paksha 2026। हिंदू पंचांग में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह अवधि पूर्वजों के…
CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, विक्रय करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…..

CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा…

Spread the loveरायपुर। धार्मिक पर्वों को देखते हुए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन निर्धारित तिथियों पर मांस-मटन की बिक्री और…