• 02/03/2025

मंत्री की बेटी भी सुरक्षित नहीं, मनचलों ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज.. कहा- जब मेरी बेटी सुरक्षित नहीं तो आम लड़कियों का क्या होगा?

मंत्री की बेटी भी सुरक्षित नहीं, मनचलों ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज.. कहा- जब मेरी बेटी सुरक्षित नहीं तो आम लड़कियों का क्या होगा?
Spread the love

देश में जब खास लोगों यानी कि सुरक्षा गार्डों के घेरे में चलने वाली मंत्रियों की बेटियां सुरक्षित नहीं है तो आम लड़कियों का क्या होगा? यह सवाल और किसी ने नहीं बल्कि छेड़छाड़ की शिकार हुई बेटी को थाने लेकर पहुंची केंद्रीय ने मंत्री ने उठाया है। महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ बदमाशशों ने छेड़छाड़ की। जिसके बाद शोहदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बेटी को साथ लेकर मंत्री मुक्ताई पुलिस थाना पहुंची। हाईप्रोफाइल मामला देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है।

घटना 28 फरवरी की है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री की बेटी अपनी 3-4 सहेलियों के साथ कोथली गांव में आयोजित मेला गई थी। जहां उनके साथ यह घटना घटी। आरोपी युवकों ने लड़कियों का पीछा किया और उनससे छेड़खानी की। इस दौरान बदमाशों ने उनका वीडियो भी बनाया।  मंत्री की बेटी के साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड ने युवकों का मोबाइल लेकर जांच किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की।

घटना के बाद गुस्साई मंत्री अपनी बेटी और उसकी सहेलियों को लेकर मुक्ताई पुलिस थाना पहुंची। खडसे के सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया।

रक्षा खडसे ने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी के साथ इतनी सुरक्षा के बावजूद इस तरह की घटना हो सकती है, तो आम लड़कियों की सुरक्षा का क्या होगा?

इससे पहले रक्षा खडसे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सीएम ने एसपी को फोन कर आरोपी युवकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…