• 16/10/2024

नौकरानी का कारनामा देखकर उड़ गए होश, किचन में रोटी बनाने के लिए यूरिन का करती थी इस्तेमाल…कैमरे ने खोली पोल

नौकरानी का कारनामा देखकर उड़ गए होश, किचन में रोटी बनाने के लिए यूरिन का करती थी इस्तेमाल…कैमरे ने खोली पोल
Spread the love

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नौकरानी किचन में टॉयलेट करती हुई पकड़ी गई। आरोप है कि बर्तन में टॉयलेट करने के बाद खाना बनाने में इसका इस्तेमाल करती थी। जब परिवार की तबीयत बिगड़ने लगी तब जाकर सभी को शक हुआ।

दरअसल, मामला क्रॉस पब्लिक थाना क्षेत्र की सोसायटी का है। जहां रियल स्टेट कारोबारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि यह महिला पिछले 8 साल से घर पर खाना बनाने का काम करती है और पिछले कई महीनों से परिवार के सदस्य बीमार रह रहे थे। कई बार किचन से टॉयलेट की बदबू भी आती थी।

शक होने पर कारोबारी की पत्नी ने मोबाइल के कैमरे में वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन करके उसे किचन में रख दिया और नौकरानी के जाने के बाद जब रिकॉर्डिंग चेक की गई तो वह रसोई के बर्तन में टॉयलेट करती मिली। इसके बाद इस टॉयलेट से रोटियां बनाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। हालांकि उसने ऐसा करने से मना किया है, लेकिन जब उसे वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाई, तब वह कुछ नहीं बोल पाई।

हालांकि पता नहीं चल पाया है कि महिला ऐसा क्यों कर रही थी। डॉक्टर का कहना है कि नौकरानी ने किसी बात पर नाराज होकर ऐसा किया होगा। यह कोई डिप्रेशन या मानसिक बीमारी नहीं है और ना ही कोई जादू टोना है। इसे एसेंट्रिक बिहेवियर कहा जाता ह। कुंठित ठोकर बदला लेने के लिए नौकरानी ने ऐसा किया होगा। उसकी मानसिक जांच होनी चाहिए।

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…