• 09/01/2026

बड़ा एक्शन : फर्जी दस्तावेजों के जरिये शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे 8 शिक्षक बर्खास्त

बड़ा एक्शन : फर्जी दस्तावेजों के जरिये शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे 8 शिक्षक बर्खास्त
Spread the love

रायपुर-धमतरी। छत्तीसगढ़ शिक्षा संचालनालय ने बड़ा एक्शन लेते हुये फर्जी दस्तावेजों के जरिये शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे 8 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया हैं। वर्तमान में आठों प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे।

बता दें कि धमतरी जिला शिक्षा विभाग में 2027 में शिक्षाकर्मी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। भर्ती में बर्खास्त आठों शिक्षकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी पा ली थी। इसी बीच भर्ती प्रकिया में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की। जांच में 8 प्रधान पाठकों के द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर नौकरी मे पदस्थ होने की बात सामने आई।

शिक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुये 8 प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षा विभाग में पदस्थ प्रधान पाठकों ने करीब 19 वर्ष तक फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी की थी।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश

Spread the loveप्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार… आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं… स्वतंत्रता दिवस का यह…
जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

Spread the loveरायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त  रजत…
मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गरिमामय कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन…