• 05/02/2026

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 अधिकारी समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला! जानें नई पोस्टिंग

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 अधिकारी समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला! जानें नई पोस्टिंग
Spread the love

कोरबा :- कोरबा जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत दो टीआई (TI), चार एसआई (SI), तीन एएसआई (ASI) समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में दर्री, पाली और करतला जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है। औद्योगिक नगरी कोरबा में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फेरबदल काफी अहम माना जा रहा है। नए प्रभारियों की नियुक्ति से थानों की कार्यप्रणाली में कसावट आने और जनशिकायतों के त्वरित निराकरण की उम्मीद है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

एसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, आशीष सिंह को दर्री थाना प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नागेश तिवारी अब पाली थाना के नए प्रभारी होंगे। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना की कमान दी गई है।

प्रशासनिक कसावट के तहत पसान थाना प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र (लाइन) भेज दिया गया है। उनकी जगह जटगा चौकी से एक एएसआई को पसान का नया जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा सिविल लाइन थाना से उप निरीक्षक सुमन पोया को लेमरू थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…