• 21/08/2022

ISI ने रची बड़े आतंकी हमले की साजिश, पीएम मोदी का दो दिन बाद है दौरा

ISI ने रची बड़े आतंकी हमले की साजिश, पीएम मोदी का दो दिन बाद है दौरा
Spread the love

पाक की नापाक एजेंसी आईएसआई एक बार फिर भारत को दहलाने की साजिश रच रही है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने पीएम मोदी के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमला होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। देश की खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को इसकी जानकारी दी है।

आतंकी हमले की साजिश का इनपुट मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर अब पंजाब में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएम मोदी 24 अगस्त को मोहाली में टाटा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

पंजाब में कई नेता और अफसर आतंकियों के निशाने पर हैं। केन्द्र की खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को ऐसे 10 लोगों की लिस्ट भेजी थी, जिनके उपर आतंकी अटैक कर सकते हैं। जिसके बाद सभी की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए थे। इनमें पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली, विजयइंदर सिंगला और परमिंदर पिंकी का नाम शामिल है।

इसे भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक, लुकआउट सर्कुलर जारी, हो सकती है गिरफ्तारी

Related post

Lok Sabha Result: टेरर फंडिंग और खालिस्तानी से लेकर इंदिरा के हत्यारे के बेटे ने भी जीता चुनाव, जेल में रहकर हासिल की फतह

Lok Sabha Result: टेरर फंडिंग और खालिस्तानी से लेकर…

Spread the loveलोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। लेकिन इन सबके बीच जेल में बंद कुछ ऐसे प्रत्याशी भी…
PFI को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए किया बैन, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

PFI को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए…

Spread the loveकेंद्र सरकार ने PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और उसके सहयोगियों या मोर्चों को तत्काल प्रभाव से 5 साल…
सोमालिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला, 15 की मौत, आतंकियों का होटल पर कब्जा

सोमालिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला, 15 की मौत,…

Spread the loveसोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शुक्रवार की रात मुंबई की तरह आतंकी हमला हुआ है। आतंकी ने यहां स्थित…