• 25/02/2023

3 जवान शहीद, 6-7 नक्सलियों के मारे जाने का दावा, सर्चिंग पर निकली फोर्स पर माओवादियों ने किया हमला

3 जवान शहीद, 6-7 नक्सलियों के मारे जाने का दावा, सर्चिंग पर निकली फोर्स पर माओवादियों ने किया हमला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सर्चिंग पर निकली फोर्स के ऊपर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 2 घायल हुए हैं। इसके साथ ही मुठभेड़ में 6 से 7 नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सुकम के थाना जगरगुंडा से डीआरजी की टीम सुबह सर्चिंग पर निकली थी।

डीआरजी की टीम जगरगुंडा और कुन्देड़ के जंगलों के बीच पहुंची थी उसी दौरान माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। नक्सली हमले के बाद फोर्स के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरु की। इस हमले में तीन जवान शहीद हुए हैं। जिनमें ASI रामुराम नाग, असिस्टेंट कॉन्सटेबल कुंजाम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा है।

मुठभेड़ को लेकर पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि पीएलजी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। तीन जवान शहीद हो गए हैं। सभी जवान सुरक्षित कैम्प पहुंच गए हैं। एसपी का दावा है कि इस मुठभेड़ में 6-7 नक्सली भी मारे गए हैं।

Related post

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश…
आजादी के 78 साल बाद रोशन होंगे दूरस्थ मजराटोले, सुशासन तिहार में जिले को मिली बड़ी सौगात

आजादी के 78 साल बाद रोशन होंगे दूरस्थ मजराटोले,…

Spread the loveमुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत 10 गांवों तक पहुंचेगी बिजली, दशकों का इंतजार होगा खत्म रायपुर। सुशासन तिहार-2026 के…
मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने…

Spread the love00 मोटर साइकिल, आइस बॉक्स और मछली जाल से बढ़ेगा कारोबार, आय में होगी वृद्धि रायपुर। सुशासन तिहार के…