• 05/08/2024

10वीं और 12वीं के बदलेंगे परिणाम और मेरिट लिस्ट, टॉप 10 में आए छात्रों पर पड़ेगा क्या असर?

10वीं और 12वीं के बदलेंगे परिणाम और मेरिट लिस्ट, टॉप 10 में आए छात्रों पर पड़ेगा क्या असर?
Spread the love

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board) 10वीं और 12वीं के घोषित परिणाम की मेरिट लिस्ट बदलने वाली है। सीजी बोर्ड अब फिर से नई मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि तीन से 4 दिन के भीतर नई मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: फिर आसमां छूने को तैयार CG का माउंटेन मैन, 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी पर फहराएंगे तिरंगा 

दरअसल मई महीने मे 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए थे। इस दौरान मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई थी। अब पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के बाद कई छात्रों के नंबर बढ़ गए हैं। वहीं कई छात्र फेल व पूरक से पास भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के बाद नंबर बढ़ने से 10 वीं की मेरिट सूची में 4 और 12वीं  की मेरिट सूची में 2 छात्रों ने जगह बनाई है।

इसे भी पढ़ें: Breaking: डिप्टी CM अरुण साव के लापता भांजे का मिला शव, जल प्रपात में डूबने से मौत 

जो पहले मेरिट लिस्ट में थे उनका क्या होगा?

बोर्ड के मुताबिक जिन छात्रों का नाम मई में जारी किए गए मेरिट लिस्ट में शामिल था। नई मेरिट लिस्ट में उस पर कोई असर नहीं होगा। उन छात्रों का नाम नई लिस्ट में भी मौजूद रहेगा। आपको बता दें 10वीं की मेरिट लिस्ट में 59 और 12वीं में 20 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

इसे भी पढ़ें: CG में पहली बार कावड़ियों का ‘पुष्प अभिषेक’, CM विष्णुदेव ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल 

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…